बिलासपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की दबंगई: भाजपा कार्यकर्ता को दी धमकी, पूर्व मंत्री के लिए अपशब्द: बिलासपुर : जिले के मस्तूरी में कां...
बिलासपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की दबंगई: भाजपा कार्यकर्ता को दी धमकी, पूर्व मंत्री के लिए अपशब्द:
बिलासपुर : जिले के मस्तूरी में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय की दबंगई सामने आई है। उनका एक ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक भाजपा कार्यकर्ता को धमकी देते हुए कहते हैं, "अपनी औकात देख ले, अब तू तैयार रहना।" यही नहीं, उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
यह घटना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, जबकि स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। वायरल हो रहे ऑडियो-वीडियो की जांच की मांग उठ रही है, जिससे सच्चाई सामने आ सके।
अब देखना यह होगा कि इस मामले पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और कांग्रेस पार्टी इस विवादित बयान पर क्या रुख अपनाती है।
कोई टिप्पणी नहीं